I-श्री हनुमतधाम में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए गए कलश
I
I-मंदिरों में हुआ हवन और सुंदर कांड पाठI
श्री हनुमतधाम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राम मंदिर अयोध्या से पूजित अक्षत (कलश) का वितरण किया गया। 15 कलश मंदिरों में स्थापित करने लिए भेंट किए गए। रामभक्त गाजे-बाजे के साथ कलश को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में ले गए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापित किए गए। मंदिरों में हवन और सुंदर कांड पाठ किया गया। पूरा माहौल राम के रंग में नजर आया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी शामिल हुए। मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। कलश के साथ ही निमंत्रक पत्रक और श्रीराम मंदिर के चित्र भी दिए गए। इन्हें गांव-गांव जाकर लोगों को वितरित किया जाएगा। 1 से 15 जनवरी तक राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग घर-घर जाकर लोगों को अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करेंगे। 16-22 जनवरी तक जगह-जगह प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 22 जनवरी को मंदिरों में सुंदर कांड पाठ और हवन किया जाएगा। आयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। इस मौके पर प्रेम विवेकानंद, राजेंद्र नौटियाल, अक्षय, संदीप महावर, संत योगेंद्र नाथ, आचार्य धमेंद्र डंगवाल, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय, विभाग संगठन मंत्री अंकुर, जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।