ग्रेड वेतन का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की डाकपत्थर में आयोजित बैठक में अवर अभियंता संवर्ग को उत्तराखंड शासन के अन्य विभागों के सम्मान वर्ष 2009 से 4600 ग्रेड वेतन का लाभ प्रदान करने मुख्यमंत्री, ऊर्जा सचिव और उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ तथा तीनों निगम प्रबंधन का आभार जताया गया। अध्यक्षता परियोजना अध्यक्ष मनजीत सिंह तोमर ने की।
15 सितंबर को अभियंता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। परियोजना स्तर पर समस्याओं के समाधान न होने पर आक्रोश प्रकट किया गया। वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन की ओर से यदि पूर्व में जनपद संवर्ग में जारी की गई वरिष्ठता सूची को रोका जाता है तो संगठन आंदोलन करेगा। उत्तराखंड राज्य के अन्य विभागों में लागू पदोन्नति कोटा 40 से बढ़कर 50 प्रतिशत करने की मांग की गई।
डेंगू के प्रकोप को देखते हुए कॉलोनी में साफ सफाई, फॉगिंग और कीटनाशक के छिड़काव की मांग की। संचालन परियोजना सचिव राजेश तिवारी ने किया। इस मौके पर स्वतंत्र कुमार रुपेश कुमार, उद्यंत चौहान, अमित बहुगुणा, अरविंद बहुगुणा, पंकज सैनी, भानु प्रकाश जोशी, विनीत सैनी, रेनू तोमर, माया तोमर, मीना रानी, रितु पुलकित आदि शामिल रहे।