मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : File Photo
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर फर्जी सूचना वायरल कर दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजी अपराध अशोक कुमार में देहरादून पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच की जा रही है।