फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ड्रामा में छात्रों ने अंधविश्वास पर किया वार

विज्ञापन
जीजीआईसी हरिपुर में आयोजित विज्ञान ड्रामा में मंचन करते कलाकार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कालसी। प्रखंड अंतर्गत जीआईसी हरिपुर में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अतर सिंह चौहान और जीजीआईसी हरिपुर की प्रधानाचार्य सरिता भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने मॉडलों और पोस्टरों के जरिए स्वास्थ्य और पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 150 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षाधिकारी अतर सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। उनमें विषय को समझने की तर्क शक्ति विकसित होती है। छात्रों ने महोत्सव के दौरान विज्ञान ड्रामा का मंचन कर अंधविश्वास पर वार किया। इस अवसर पर डॉ. एसके अग्रवाल, शिखा भट्ट, अंजू, आशीष डबराल, पुष्पा चौहान, वीना धीमान, दिपाली बामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें