फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन पर कब्जे के आरोप में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन के लिए रास्ता रोक दिया और रास्ता देने के लिए 50 लाख की मांग की। पीड़ित माधव सिंह भंडारी ने प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन




बताया कि करनपुर क्षेत्र में उनकी जमीन है, जो उनकी पत्नी के नाम है। कुछ समय पहले कमल धामी और उसके बेटे हिमांशु धामी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिचितों पर जमीन के कारण रंजिश रखते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले का समझौता हो गया। इसके बाद कमल ने पीड़ित के साथ एक विक्रय अनुबंध पत्र किया। इसमें 10 लाख का चेक अंकित कराया गया, लेकिन चेक का भुगतान नहीं हुआ। कुछ समय बाद ही कमल और उसके बेटे ने जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर निर्माण कर लिया। इसके बारे में बात की तो उन्होंने अभद्रता की। पुलिस ने मामले में आरोपी कमल व हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें