फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Doctor Case: पुलिस ने इमलाख के दो और भाइयों को बनाया आरोपी, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 05 Mar 2023 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

इस मामले में पुलिस अब तक 14 फर्जी डॉक्टरों और इमलाख व उसके एक भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस प्रिंटिंग प्रेस में वह डिग्रियां छापता था, उसे भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में इमलाख - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी डॉक्टर मामले में मुख्य आरोपी इमलाख के दो और भाइयों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। इनमें से एक इमलाख के कॉलेज में पीआरओ था जबकि दूसरा लोगों को फर्जी डिग्रियां डाक के माध्यम से भेजता था। पुलिस जल्द इन दोनों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अब तक 14 फर्जी डॉक्टरों और इमलाख व उसके एक भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस प्रिंटिंग प्रेस में वह डिग्रियां छापता था, उसे भी सील कर दिया गया है। इस प्रेस की मशीनों को भी पुलिस शुक्रवार को देहरादून लेकर आई थी।

अब जांच में सामने आया है कि इस पूरे काम में इमलाख और उसके तीनों भाई शामिल थे। इनमें से सद्दाम और आसिफ को भी आरोपी बनाया गया है। सद्दाम जनसंपर्क अधिकारी यानी पीआरओ का काम देखता था। जबकि, आसिफ के जिम्मे फर्जी डिग्रियों को रजिस्ट्री करने काम था। एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें