I
IIइंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सैनिकों और उनके परिवार के इलाज में छूट का निर्णय लिया गया है। आईएमए ने यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद लिया है। इस फैसले की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया है। उसके आतंकी ठिकानों को तबाह भी किया है। ऐसे में आईएमए की ओर से सैनिकों और उनके परिवारों को ओपीडी में 50 प्रतिशत, आईपीडी में 15 और जांच में 15 प्रतिशत छूट का निर्णय लिया गया है।I