फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजावाला में आम के बगीचे में 15 हरे पेड़ों पर चली आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- उद्यान विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान की पुष्टि, संदेह के घेरे में चौकीदार की भूमिका
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I-पहले 20 पेड़ों के काटने की बात आई थी सामनेI

राजावाला में श्री गो पिरामिड डिवाइन होटल के पास स्थित आम के बगीचे में 15 हरे पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है। शुरुआत में 20 पेड़ों के कटने की बात सामने आई थी। बगीचे का चौकीदार संदेह के घेरे में है। टीम कार्रवाई के लिए बगीचा स्वामी के बारे में जानकारी जुटा रही है।



अमर उजाला ने राजावाला में श्री गो पिरामिड डिवाइन होटल के पास आम के पेड़ों के कटान का खुलासा किया था। शुक्रवार को ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक निशा बिष्ट की अगुवाई में टीम बगीचे का निरीक्षण करने पहुंची। मुआयना करने के बाद बगीचे में 15 पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि की। मौके पर पेड़ों की हार्ड लॉपिंग कर काटी गई लकड़ियों का ढेर भी मिला।
विज्ञापन




चौकीदार सतिन कुमार ने टीम को बताया कि बगीचा देहरादून निवासी डॉ. विजय खन्ना का है। जब ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक ने बगीचा स्वामी का फोन नंबर मांगा तो चौकीदार टालमटोल करने लगा। काफी पूछताछ के बाद भी चौकीदार ने बगीचा स्वामी का नंबर नहीं बताया।
विज्ञापन




चौकीदार ने बताया कि वह दो साल से बाग में काम करता है। बताया कि अभी तक उसको वेतन भी नहीं मिला है। उसने कहा, पेड़ों के कटान की उसको जानकारी नहीं है। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक निशा बिष्ट ने बताया कि भूमि की फर्द निकलवाकर बगीचा स्वामी की जानकारी जुटाई जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें