फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अवैध कटान मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई, शासन हुआ सख्त, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 20 Aug 2023 09:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शुरुआती छापेमारी के दौरान कई ग्रामीणों ने कहा कि यह नापखेत के तहत माफी की लकड़ी है, लेकिन जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ी, ग्रामीण ने जगह-जगह छिपाए गए स्लीपर खुद इधर-उधर फेंक दिए। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में वन विभाग अब तक करीब 4000 स्लीपर बरामद कर चुका है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने कहा है कि अवैध कटान मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चकराता की कनासर रेंज में काटे गए हरे पेड़ों के मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई होगी।

चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में वन विभाग अब तक करीब 4000 स्लीपर बरामद कर चुका है। शुरुआती छापेमारी के दौरान कई ग्रामीणों ने कहा कि यह नापखेत के तहत माफी की लकड़ी है, लेकिन जैसे-जैसे कार्रवाई आगे बढ़ी, ग्रामीण ने जगह-जगह छिपाए गए स्लीपर खुद इधर-उधर फेंक दिए।

ये भी पढ़ें...CM Dhami: अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती नहीं करेंगे राहुल गांधी, बागेश्वर चुनाव पर जानें क्या बोले मुख्यमंत्री

प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने शनिवार को बताया कि पुरोला के टौंस वन प्रभाग की रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। इसका परीक्षण कराया जा रहा है। सोमवार तक मामले में दोषी पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती। लेकिन चकराता मामले में शासन को वन मुख्यालय की शुरूआती रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें