फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून में 72 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। एमडीडीए की टीम ने पछवादून क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर 72 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एमडीडीए के सचिव बंशीधर तिवारी को पछवादून में विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। उन्होंने हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को एमडीडीए की टीम सबसे पहले होरावाला पहुंची। यहां जिशान खान की ओर से 45 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण तोड़ दिया। इसके बाद सेलाकुई में खैरी गांव के पास परमजीत रिखौल की पांच बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। तीसरी कार्रवाई शंकरपुर में नवोदय विद्यालय के पास हुई। यहां राहुल धनोला 22 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे। टीम ने जेसीबी से निर्माण तोड़ दिया। टीम में जेई सिद्धार्थ सेमवाल, अमन पाल, सुपरवाइजर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें