फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाऊवाला में 30 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो...
हरबर्टपुर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने तहसील क्षेत्र के भाऊवाला में 30 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
एसडीएम विकासनगर को भाऊवाला में अवैध प्लॉटिंग की सूचना मिली थी। एसडीएम की ओर से एमडीडीए को पत्र लिखा गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज शुक्रवार को टीम के साथ भाऊवाला पहुंचे। यहां सैनिक बस्ती के पास राजेश कुमार भाटिया की ओर से 30 बीघा भूमि पर चहारदीवारी और सड़क का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण को तोड़ दिया। वहीं, कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में जेई मनवीर सिंह, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी, सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें