फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 25 बीघा भूमि पर हुआ अवैध निर्माण ध्वस्त

Thu, 15 May 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने धूलकोट में 25 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाइजर को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए का ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। संयुक्त सचिव को धूलकोट के मेहरू गांव में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। संयुक्त सचिव ने एमडीडीए को पत्र लिखा था। बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ मेहरू गांव पहुंचे। यहां अर्जुन सिंह की ओर से 25 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। टीम में जेई नैंसी शर्मा, सुपरवाइजर सुरेश और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें