फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लेखक गांव में अवैध निर्माण किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने लेखक गांव-थानों मार्ग में नरेश शर्मा की ओर से बिना अनुमति किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।लेखक गांव-थानों मार्ग पर सोमवार को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त किए बिना किया जा रहा था। इस पर टीम ने व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।बिना स्वीकृत मानचित्र व अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें