फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध निर्माण और किया ध्वस्त, भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए की टीम ने धर्मावाला में अनिल गोयल की ओर से 12 बीघा भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा फतेहपुर में नानक स्टोरी के पास हरमिंदर सिंह की ओर से अवैध रूप से बनाए गए व्यावसायिक भवन को भी सील किया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को धर्मावाला और फतेहपुर में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। बुधवार को संयुक्त सचिव विनोद कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ धर्मावाला पहुंचे। यहां प्लॉटिंग में हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम हरबर्टपुर के फतेहपुर पहुंची। यहां बिना नक्शा पास करवाए बनाए गए व्यावसायिक भवन को सील किया। टीम में जेई सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाइजर प्यारे लाल जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें