फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जरूरी खबर...PNB में है आपका खाता जल्दी करें ये काम, वरना एक जुलाई से बंद हो जाएगा खाता

Fri, 21 Jun 2024 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अगर किसी खाताधारक को सेविंग अकाउंट है और वह उसे बंद नहीं कराना चाहता तो पहले बैंक में जाकर अपने खाते का स्टेटस जानना होगा।
विज्ञापन
बैंक - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है तो यह खबर आपके लिए खास है। बैंक की ओर से उन खातों को बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिनका बीते तीन साल से कोई उपयोग नहीं हुआ या बैलेंस शून्य है। इस संबंध में बैंक की ओर से खाताधारकों को नोटिस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


बैंक की ओर से एक जुलाई से उन सेविंग खातों को बंद किया जाएगा, जो पिछले तीन साल से निष्क्रिय हैं या उनका बैलेंस शून्य है। ऐसे में अगर किसी खाताधारक को सेविंग अकाउंट है और वह उसे बंद नहीं कराना चाहता तो पहले बैंक में जाकर अपने खाते का स्टेटस जानना होगा।

Dehradun: एमडीडीए ने मलिन बस्तियों में अवैध कब्जेदारों को थमाए नोटिस, सोमवार से चलेगा बुलडोजर

इसके बाद केवाईसी पूरी कर खाते को बंद होने से बचाया जा सकता है। लीड बैंक अधिकारी संजय भाटिया ने बताया, इस संबंध में खाताधारकों को अलर्ट भेजा गया है। छटनी होने के बाद निष्क्रिय खातों को एक जुलाई से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें