फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धर्म को बचाना है तो गुरुकुल लौटना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु रोड स्थित एक विवाह स्थल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें गणेश वंदना के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा प्रस्तुति से सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई।हिंदू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं साध्वी रेणुका ने कहा कि जिस समाज में नारी का सम्मान नहीं होता, वह समाज शीघ्र ही पतन की ओर जाता है। यदि इस समाज, धर्म को बचाना है तो हमें गुरुकुलों की ओर लौटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब से विदेशी संस्कृति के अनुसार शिक्षा दी जाने लगी, तब से हमारा देश विखंडन की ओर बढ़ने लगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। शुद्ध आचरण, शुद्ध व्यक्तित्व और आदर्श प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति ही समाज को दिशा दिखा सकते हैं। हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं पर गर्व करते हुए स्वाभिमान से कहना होगा कि हम हिंदू हैं। स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जब तक समझ में समरसता नहीं आएगी, जाति-पाति का भेद नहीं मिटेगा तब तक यह समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने वेदों और अध्यात्म की ओर लौटने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयोजक गोविंद मोहन, अमरकांत गर्ग, कृष्ण कुमार, सतीश कौशिक, बृजपाल सैनी, विजय शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें