फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी अस्पताल के बाहर निजी एंबुलेंस का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअस्पताल में घूमते हैं दलाल, मरीज को ले जाते हैं निजी अस्पताल
विज्ञापन

I

I
I

Iनिजी अस्पताल जाना हो तो लेते हैं 800 रुपये,I

हां... मैडम कहां ले जाना है, आपका मरीज? निजी अस्पताल ले चलेंगे, अच्छा इलाज मिलेगा। बता दीजिए कौन से अस्पताल चलना है। शहर में लोकल के निजी अस्पताल जाना हो तो 800 रुपये चार्ज है। अगर ऑक्सीजन के साथ ले जाना है तो 1000 रुपये चार्ज देना होगा। अस्पताल के बाहर गाड़ी ने एक घंटे तक इंतजार किया तो 200 रुपये बढ़ जाएंगे। दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बुधवार रात खड़े एंबुलेंस के ड्राइवर ने यह बात कही।

दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल के बाहर निजी एंबुलेंस का जमावड़ा लगा रहता है। इन एंबुलेंस के दलाल सरकारी अस्पतालों में घूमते रहते हैं। मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने के लिए दलीलें पेश करते हैं कि यहां पर इलाज बेहतर नहीं है हम अपनी एंबुलेंस से आपके मरीज को निजी अस्पताल ले चलेंगे। वहां पर बेहतर इलाज मिलेगा। अस्पताल के बाहर से निजी एंबुलेंस हटवाने और अस्पताल में पुलिस व्यवस्था बढ़ाने के लिए दून अस्पताल प्रशासन ने एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


Iजिले के बाहर 2000 लगेंगेI

रात बढ़ते ही दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर निजी एंबुलेंस का जमावड़ा बढ़ जाता है। एंबुलेंस ड्राइवर इसके लिए मनमाने शुल्क भी लेते हैं। निजी एंबुलेंस से मरीज ले जाने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। दून अस्पताल के बाहर खड़े निजी एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि अगर निजी अस्पताल में बेड नहीं होगा तो वहां से आपके मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाएंगे। जब तक मरीज भर्ती नहीं हो जाता हमारी गाड़ी अस्पताल के बाहर ही खड़ी रहेगी। अगर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है तो 200 बढ़ जाएंगे। इसके बाद दूसरे अस्पताल ले जाएंगे तो 800 रुपये और लगेंगे। अगर जिले के बाहर जाना है तो शुल्क 2000 लगेगा।
विज्ञापन




Iकोट
I

Iइस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने सभी गार्ड और स्टाफ को अलर्ट किया है। इसके अलावा एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस की व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। एक दो दिन में हम लोग एसएसपी से मिलने जाएंगे।
I

I
I

Iडॉ. अनुराग अग्रवाल, एमएस, दून अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें