फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो हजार रुपये का नोट बदलने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसात अक्तूबर तक बैंकों में जमा और बदल सकते हैं दो हजार के नोटI
विज्ञापन




अगर अभी भी आपके पास दो हजार रुपये का नोट है तो इसे बदलने और अपने खाते में जमा कराने का एक और मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से दो हजार रुपये के नोट को बदलने और अपने खाते में जमा कराने की अंतिम तिथि को सात अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके बाद किसी भी बैंक में दो हजार रुपये का नोट न जमा होगा और न ही इसे बदला जाएगा। पहले यह तिथि 30 सितंबर तय की गई थी।



एलडीएम संजय भाटिया ने बताया, आरबीआई की ओर से दाे हजार रुपये के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को सात अक्तूबर कर दिया है। इसके बाद सिर्फ आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे। इसके लिए देश भर के नौ क्षेत्रीय कार्यालयों को चुना गया है। बताया, देश भर से 96 फीसदी नोट आरबीआई के पास पहुंच चुके हैं। सिर्फ चार फीसदी बचे नोटों के लिए तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से इस साल 19 मई को दो हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों ने बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करने के साथ उन्हें वापस भी कराया था। हालांकि शुरूआती दिनों को छोड़ इस दौरान बैंकों में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। शनिवार को शहर के किसी भी बैंक में नोट बदलने को लेकर नोटबंदी जैसी स्थिति कहीं नहीं दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें