फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब भी नहीं दिया जवाब तो स्कूल की मान्यता होगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I
I
I छात्र को निष्कासित करने के मामले में शिक्षा विभाग के नोटिस का जवाब न देने वाले विद्यालय की मुश्किलें बढ़ सकती है। मुख्य शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्कूल प्रशासन को आखिरी नोटिस जारी कर जवाब न देने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी गई है।
I
I
I
Iदरअसल सहसपुर ब्लॉक के एक स्कूल ने फीस न देने पर छात्र को निष्कासित कर दिया था। इस पर अभिभावक ने शिक्षा विभाग को शिकायत की थी। शिकायत पर शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी कर विद्यालय को अपना पक्ष रखने का कहा था। लेकिन नोटिस के बाद भी विद्यालय ने जवाब नहीं दिया। मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने विद्यालय को आखिरी नोटिस जारी कर 20 अक्तूबर तक सभी प्रमाण पत्राें के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होने के आदेश दिए हैं। इस तिथि पर न आने पर विभाग की ओर से विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

I
I-
I
I
I
Iस्कूल को बताना होगा किस आधार पर बढ़ाई फीस
I
Iदून प्रेसीडेंसी स्कूल की ओर से फीस में 12 फीसदी की बढ़ाेतरी पर जवाब देना होगा कि किसी आधार पर विद्यालय ने फीस को बढ़ाया। जबकि नियम सिर्फ 10 फीसदी बढ़ाने का है।
विज्ञापन

I
I
I
Iदरअसल स्कूल की ओर से बीते रोज फीस में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद स्कूल में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, स्कूल को नोटिस भेज जवाब मांगा जाएगा कि किस आधार पर फीस को बढ़ाया गया। बताया, उत्तरप्रदेश सरकार के समय से उत्तराखंड के निजी विद्यालयों में फीस में सिर्फ 10 फीसदी की बढ़ातरी की जा सकती है। बावजूद इसके कुछ स्कूल मनमानी ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। कहा, मनमानी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें