फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोबाइल और टीवी से बनाई दूरी तब मिली परीक्षा में सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ की छात्रा एकता जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूरे पछवादून क्षेत्र में टॉप किया है। 92.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। एकता ने बताया कि मोबाइल और टेलीविजन से दूरी बनाकर वह परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुईं। वह भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन




एकता जोशी के पिता रमेश चंद्र जोशी डाकपत्थर में किराये का ढाबा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बाद भी एकता बड़ी लगन से पढ़ाई करती रही। वह बचपन से पढ़ाई में बहुत अच्छी है। एकता को मोबाइल और टीवी देखने का अधिक शौक नहीं है। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना चाहती है।

माता सुनीता जोशी ने बताया कि उनकी बिटिया दिन में आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती है। कई बार तो वह पढ़ाई के दौरान खाना-पीना भी भूल जाती है। कहा कि बिटिया ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। एकता ने बताया कि उनकी विज्ञान में रुचि है। वह बीएससी की पढ़ाई करेगी। प्रोफेसर बन बच्चों को पढ़ाकर उनके भविष्य को संवारना उनका सपना है। एकता के भाई शिवम जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में विद्यालय में टॉप किया है। शिवम ने परीक्षा में 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इससे परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें