फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगा नया साल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुलिस ने बनाया ड्यूटी चार्ट, शहर से मसूरी तक 900 पुलिसकर्मी और अधिकारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

I
Iनए साल पर हुड़दंग किया तो नया साल थाने की हवालात में मनेगा। पुलिस ने नए साल से पहले कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने के मद्देनजर सारी तैयारियां कर ली हैं। शहर से लेकर मसूरी तक कानून व्यवस्था का जिम्मा 900 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है। साथ ही चौक-चौराहों पर एल्कोमीटर के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। नया साल मनाने के लिए राजपुर रोड ही केंद्र रहता है। यहां बीयर बार, रेस्टोरेंट आदि की भरमार है। नए साल से एक सप्ताह पहले से ही राजपुर रोड पर रात में चहल पहल बढ़ गई है। इसी के साथ पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। लगातार राजपुर रोड पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। हर रोज ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई हो रही है। इस बार पहले से ही सभी बार को 11 बजे तक बंद करने के आदेश हुए हैं। लेकिन, नए साल का जश्न रात 12 बजे तक मनाया जाता है। इसे लेकर भी अभी संशय बना हुआ है कि प्रशासन इसमें एक घंटे की ढील देता है या नहीं। हालांकि, अभी तक इस दिशा में प्रशासन का कोई दिशा निर्देश नहीं आया है।नए साल की तैयारी जहां हर तरफ चल रही हैं वहीं पुलिस ने भी खासी तैयारियां कर ली हैं। पीएसी और पुलिस की टुकड़ियों को शहर से मसूरी तक तैनात किया जाएगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए साल पर यातायात प्लान लागू करने के साथ-साथ पुलिस के तैनाती स्थल पर तय कर दिए गए हैं।I

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें