फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सभ्यता को बचाना है तो पर्यावरण संरक्षण पर देना होगा और अधिक जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून शिक्षित युवाओं के संगठन मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस ( मैड ) ने अपने नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मेथाडोन कार्यक्रम किया। ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान जहां पर्यावरणविदों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि मानव सभ्यता को बचाना है तो पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना होगा, वही पर्यावरणविदों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकारों की जिम्मेदारी और नीतियों पर चर्चा करने के साथ ही देश के अधिक से अधिक युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किय। पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित मेथाडोन कार्यक्रम में पर्यावरणविदों के साथ तीन ऑनलाइन सेशन हुए। सेशन के पहले दिन लोकेश ओहरी, , सुजाता पाल मालिया, जगदंबा प्रसाद नैथानी ने बदलते देहरादून के परिवेश और पर्यावरण पर सरकारों की जिम्मेदारी और नीतियों पर चर्चा की। वहीं दूसरे सत्र में पद्म लश्री अनिल जोशी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व वंदना शिवा ने उत्तराखंड के परिपेक्ष में सतत विकास और सरकार की भूमिका और कोरोना काल में सतत विकास की ओर कदम बढ़ाने की जरूरतों पर चर्चा की। जबकि तीसरे सेशन में अनीता पटेल , वसुंधरा दास ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी । पर्यावरणविद एम मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की अहम भूमिका है ऐसे में देश के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए दूसरे दिन संस्था की ओर से एनवायरमेंट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे डॉ विनीता बनर्जी व दिव्या दुबे ने संचालक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के तीसरे दिन यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लोकसभा और उत्तराखंड विधानसभा प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण में संविधान के अनुच्छेद 21 की भूमिका पर चर्चा की । संस्था के अध्यक्ष करण कपूर ने कहा कि मैं संस्था पिछले नौ साल से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को लेकर संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयास जारी रहेंगे। -----//--/------ क्विज प्रतियोगिता में शिवांग अव्वल, ऋषि गुसाईं को बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का पुरस्कार संस्था की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवांग पहले स्थान पर रहे जबकि प्रखर तिवारी दूसरे और कार्तिक भंडारी को तीसरा स्थान मिला। वही बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का पुरस्कार ऋषि गुसाईं को दिया गया। जबकि अनिरुद्ध बहरादिया दूसरे व शिवांग बडोनी तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड विधानसभा कमेटी में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का पुरस्कार सिद्धार्थ भाटिया ने जीता जबकि प्रखर तिवारी और सिद्धांत रंजन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें