कालसी। वन पंचायत सरपंच संगठन ने माफी की लकड़ी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसके विरोध में नौ फरवरी से प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष शूरवीर तोमर ने बताया जौनसार बावर क्षेत्र के निवासियों को हक-हकूक अधिकार के तहत मिलने वाली माफी की लकड़ी के वितरण का कार्य वन विभाग ने अभी तक प्रारंभ नहीं किया है। जो जनजाति क्षेत्र के निवासियों को मिले अधिकारों का उल्लंघन है। इसके अलावा वन पंचायतों में वानिकी, भू-धंसाव व कटान रोकने के लिए किए जाने वाले कार्य भी नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही इन मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं लिए गए तो संगठन नौ फरवरी से कालसी स्थित प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से भी धरना प्रदर्शन में सहयोग करने की अपील की। संवाद