देहरादून। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने गोल्डन कार्ड योजना के तहत चिकित्सा सुविधा न मिलने पर नाराजगी जताई है। समिति के सचिव संयोजक मुकेश बहुगुणा के मुताबिक इस मसले पर शासन की ओर से समिति को वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाए। यदि जल्द शासन ने वार्ता के लिए न बुलाया तो संगठन इसके विरोध में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ब्यूरो