फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए तो एनएसयूआई करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iजल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए तो एनएसयूआई करेगी आंदोलन
I
Iछात्र व शिक्षक नीतियों के विरोध में मंत्री का आवास घेरा
I
I
I
I प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हो रही देरी से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया। हालांकि पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हो गई। बाद में पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, प्रदेश सरकार की नीतियां छात्र एवं शिक्षक विरोधी हैं। इसलिए राज्य सरकार नहीं चाहती कि कोई छात्र संगठन अथवा छात्र नेता आगे आकर उनके लिए आवाज उठाए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, राज्य सरकार अपनी दमनकारी नीति से महाविद्यालय में पढ़ रहे दूर-दराज के गरीब छात्रों की मांग को दबाने के लिए प्रदेश के महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाना चाहती। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सौरभ सेमवाल, सौरभ पोखरियाल, मयंक रावत, वैशाली, मुकेश बसेड़ा, हर्षमोहन राणा, स्वयं रावत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें