राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल का स्टाफ कुछ इस तरह लोगों को घर में रहने की अपील करता हुआ
टीम ‘मैं हूं सेवादार’ के सदस्य लोगों को बहुत जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं। राजकीय गांधी शताब्दी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कार्यरत स्टाफ ‘मैं हूं सेवादार’ अभियान के प्रमुख संदीप गुप्ता और उनकी टीम के सदस्य अस्पताल की ड्रेस में स्लोगन लिखे पोस्टर दिखा रहे हैं। जिसमें लिखा है कि ‘मैं हूं सेवादार आपके लिए, अब आप घर पर रहें सबके लिए’। इस तरह से वे अस्पताल में आने वाले मरीजों और अन्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल के बाहर से जाने वालों को भी इसके बारे में बताया जा रहा है। संदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम लोगों से कह रही है कि अगर बहुत जरूरी हो तो ही मरीज को अस्पताल लाएं, अन्यथा सामान्य स्थिति में डॉक्टर से फोन पर संपर्क कर फिलहाल घर पर ही आराम करें।
राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल का स्टाफ कुछ इस तरह लोगों को घर में रहने की अपील करता हुआ