I
IIहाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज ट्रेड यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का गठन करने के बाद हरिद्वार स्थित कार्यालय में संरक्षक अशोक टंडन की अध्यक्षता में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष केहर सिंह, संरक्षक अशोक टंडन, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री डीके शर्मा, सुनील तंवर, पीएस राणा, सुंदर लाल, सुरेश चंद, सन्नी कुमार, दिनेश, कुलदीप नेगी, राजेश पाल, सत्यप्रकाश, इमरान, डीएस नेगी, प्रदीप बलौदी, सोनीपाल, सउद खान, विरेन्द्र कुमार, मोहन लाल जोशी, बृजमोहन तिवारी, अमित कुमार समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई।I