फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: घर में सो रहे परिवार पर हमला, पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, बुजुर्ग पर भी किए चाकू से वार

Thu, 03 Aug 2023 04:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

घर में सो रहे परिवार पर अचानक किसी ने हमला कर दिया। पहले पति को मौत के घाट उतारा फिर चिल्लाने की आवाज सुन बाहर आई पत्नी की भी गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं घर में बुजुर्ग सास को भी आरोपी ने नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांजिट कैम्प में घर में घुस कर युवक ने पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हल्ला सुनाई देने पर सास को भी पेट में चाकू मार घायल कर दिया। जिनका सिविल लाइन  स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर उच्चाधिकारियों  ने मौके पर पहुंच दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


संजय यादव (38) अपनी पत्नी सोनाली (34) और दो बच्चों अन्नू व जय के साथ शिवनगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में रहते हैं। बुधवार रात वह 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय और सोनाली के साथ तो बेटा जय नानी गौरी मंडल के साथ दूसरे कमरे में सोया था। रात लगभग दो बजे पड़ोस में पूर्व में किराए पर रहने वाला युवक चाकू ले घर में घुस गया।


पीठ में किए कई वार
उसने संजय का गला रेत हत्या कर दी। संजय के चिल्लाने पर  सोनाली और बेटी अन्नू की नींद खुल गई। युवक ने सोनाली की भी गला और हाथ की नस रेत कर हत्या कर दी। साथ ही पीठ में भी वार किए। अन्नू चिल्लाते हुए बाहर भागी तो नानी गौरी मंडल की भी नींद खुली और वो कमरे में आई तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट मे लगने से वह घायल हो कर गिर गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

घर में मची चीख पुकार
घर में मची चीख पुकार सुन कर पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गया। सूचना पर एसएचओ सुंदरम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।। घायल गौरी मंडल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी ले कर दबिश दे उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

ये भी पढ़ें...Rudrapur:  सातवीं कक्षा की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, हैरान परिजन नहीं समझ पा रहे इस कदम की वजह

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें