फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास, पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास, पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार
I
I

I
Iनेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की घटना, गंभीर हालत में चल रहा महिला का इलाज
I
I पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी का गला दबा दिया। गनीमत रही कि पास खड़े बच्चे ने शोर मचाया और पड़ोसियों के आने के डर से पति महिला को छोड़कर भाग निकला। गंभीर हालत में महिला का अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि राजेंद्र नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन प्रभा बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उसका अपने पति विनोद गिरी से विवाद चल रहा है। दोनों का तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। विनोद गिरी रुद्रपुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। विनोद शनिवार को देहरादून आया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह प्रभा के घर साकेत कॉलोनी पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उसने प्रभा का गला दबा दिया। पास में ही उसका सात वर्ष का बेटा खड़ा हुआ था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। विनोद प्रभा को मरी समझकर वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने ही प्रभा को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि आरोपी विनोद गिरी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें