आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यही नहीं, पति ने उनको वापस ले जाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बीच पति ने दूसरी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी। इसका पता चला तो गुलिस्तां ने पति को अपने मायके बुलाया।
आरोप है कि इस बीच पति ने ससुराल में ही तीन तलाक कहकर उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया और लौट गया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की गई थी। प्रथमदृष्टया जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके चलते आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।