इस बीच रिश्तेदारों ने सुलह करवाने का प्रयास किया, लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। आरोप है कि इस पर आठ मार्च को सुहेल ने परवीन के मोबाइल पर कॉल की और तीन बार तलाक बोलकर शादी तोड़ दी। इसकी जानकारी परवीन ने अपने परिजनों को दी।
फोन पर तीन तलाक देने के मामले में परवीन की ओर से गंगनहर कोतवाली में सुहेल के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुहेल के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इससे पहले भी गंगनहर कोतवाली में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक का केस दर्ज कराया था। रुड़की में यह दूसरा तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है।