फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की मौत साजिश?: सेल्फी खींचते समय खाई में गिरी, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, कई बातों से उठा पर्दा

Sat, 06 Aug 2022 08:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।

सार

केदारनाथ दर्शन कर लौट रही प्रियंका सौड़पानी में खाई में गिर गई। पुलिस ने खाई से उसका शव बरामद कर लिया था। तब राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह रास्ते में रुककर सिगरेट पी रहा था जबकि प्रियंका सेल्फी खींचते वक्त खाई में गिर गई। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत दो अगस्त की रात ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सौड़पाणी में कथित रूप से सेल्फी लेते खाई में गिरकर हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज करा दिया है। केस दर्ज होने के बाद देवप्रयाग पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक माह पूर्व ही परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह किया था।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को ग्राम शेरुआ, सिविल लाइन मुरादाबाद (यूपी) निवासी राहुल सैनी पुत्र हरचरण सिंह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ केदारनाथ दर्शन कर लौट रहा था। सौड़पानी में प्रियंका खाई में गिर गई। पुलिस ने खाई से उसका शव बरामद कर लिया था। तब राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह रास्ते में रुककर सिगरेट पी रहा था जबकि प्रियंका सेल्फी खींचते वक्त खाई में गिर गई। 

गत पांच अगस्त को प्रियंका के भाई गौरव कुमार ने देवप्रयाग थाने में अपने बहनोई राहुल के खिलाफ तहरीर दी। राहुल के अनुसार बीती सात जुलाई को प्रियंका व राहुल का प्रेम विवाह घरवालों के विरोध के बावजूद हुआ था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेम विवाह करने के बावजूद राहुल दहेज के लिए प्रियंका से झगड़ा करता रहता था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

गत 31 जुलाई को हरिद्वार ले जाने की बात कहकर राहुल प्रियंका को लेकर केदारनाथ निकल गया। दो जुलाई को लौटते वक्त सौड़ पाणी के समीप उसने प्रियंका को धक्का देकर खाई में गिरा दिया जिससे प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाने के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि राहुल और प्रियंका की शादी को सात साल से कम अवधि होने की वजह से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली मामले की विवेचना कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें...हठ लाई मौत!: टूटती रहीं बेटी की सांसें और पत्थर दिल बनी रही मां, सवाल- जिद के आगे क्यों झुका अस्पताल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें