देहरादून। सामरिक महत्व की चारधाम आलवेदर रोड़ की राह खुल गई है। केंद्रीय वन मंत्रालय और राज्य वन विभाग के अधिकारियों को परियोजना के मंजूर कार्यो की राह में आ रही सात आपत्तियों को दूर करने के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रकाश जावेडकर ने यह आदेश दिए। शनिवार को वन मंत्रालय के अधिकारी वर्चुअल बैठक कर लंबित मामलों को निपटाएंगे। भागीरथी इको सेंसिटिव जोन में अटके परियोजना के 5 कार्यों की राह भी खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी हाई पावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट वन मंत्रालय को सौंप दी है। इस रिपोर्ट पर बहुमत के आधार पर निर्णय होना है। राज्य के वन मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि बहुमत प्रोजेक्ट के पक्ष में है।