फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। जिसे साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में नौ छात्र नेता पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। छात्रों की मांग है कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। सोमवार को भूख हड़ताल के तीसरे दिन छात्र गोविंद का स्वास्थ्य बिगड़ गया। छात्र नेता सुमित कुमार ने बताया कि कोविड काल के पश्चात छात्र संघ चुनावों पर सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है। सरकार चुनाव की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय पर थोप रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही छात्र संघ चुनाव को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल में रितिक नौटियाल, अंकित बिष्ट, राहुल जग्गी, ऋषभ मल्होत्रा, मनमोहन सिंह, सुमित, अमन भटनागर आदि बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें