फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अभियंता के कार्यालय के बाहर राशन-पानी लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर धरना दे रहे दो खतों के ग्रामीण
विज्ञापन




दांवा पुल-खारसी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर द्वार और बिशलाड़ खत के सैकड़ों ग्रामीणों ने राशन और बिस्तर के साथ लोनिवि के चकराता खंड कार्यालय में डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर तंबू लगाया है। ग्रामीण खाना बनाने के बाद वहीं जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे हैं। अधिकारियों के ग्रामीणों के मान मनौवल के बाद भी धरना जारी है।ग्रामीणों ने दो टूक कह दिया है प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति के लिखित आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया जाएगा, वहीं ग्रामीणों ने 15 सितंबर से लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।

16 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण की लड़ाई को लेकर द्वार और बिशलाड़ खत के ग्रामीण अपने पैर पीछे खींचने के लिए तैयार नही हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने धरना देते हुए पूरी रात लोनिवि के चकराता खंड के कार्यालय परिसर में बिताई। मंगलवार को ग्रामीणों ने परिसर में अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर दो तंबू गाड़ दिए। ग्रामीणों ने घर से राशन, पानी, बिस्तर आदि भी मंगवा लिया। इससे साफ हो गया है कि ग्रामीण इस बार बिना किसी ठोस आश्वासन के धरना स्थगित नहीं करेंगे।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, युवा संघठन खत द्वार के अध्यक्ष राकेश भट्ट, विक्रम नेगी ने कहा कि जब शासन प्रशासन का कोई आला अधिकारी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर तक लिखित आश्वासन न मिलने पर 15 सितंबर से उग्र आंदोलन किया शुरू होगा। कहा कि लोनिवि कार्यालय तालाबंदी कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीती 22 मार्च को वह मोटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव को निर्देश भी दिए थे। उन्होंने कहा जल्द ही वित्त स्वीकृति मिल जाएगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में बलवीर नेगी, हरीश शर्मा, नरेश भट्ट, भीम दत्त शर्मा प्रीतम नेगी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें