फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लेटलतीफी पर स्मार्ट सिटी के लिए नामित एचएससीएल कंपनी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी देहरादून के लिए नामित होने के बावजूद काम न करने पर सरकार ने हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड(एचएससीएल) कंपनी को हटा दिया है। इस कंपनी पर नामित होने के बावजूद काम नहीं करने का आरोप था।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एचएससीएल कंपनी को स्कूलों के बाहर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने से लेकर शहर के स्कूलों में बच्चों के लिए बैठने की बेंच, झूले आदि लगाने का काम करना था। इस कंपनी को सरकार ने नामित तो किया, लेकिन आरोप है कि कंपनी ने कोई काम ही नहीं किया। सरकार ने इस कंपनी के कामों को लेकर हाई पावर कमेटी बनाई थी। इसकी सिफारिश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजी गई थी। मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी सीईओ सोनिका के साथ बैठक कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग से इस काम को पूरा करवाया जाए।
विधायक की नाराजगी के बीच मंत्री ने दिए काम के निर्देश
शहर की खराब सड़कों पर विधायक खजान दास के धरने पर बैठने की चेतावनी के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी सीईओ से बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में वर्षाकाल से क्षतिग्रस्त सड़कों, गड्ढों में पेंच वर्क किया जाए, ताकि जनता को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें