फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गलत खबर वायरल होने से पर्यटन उद्योग को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
I-मसूरी होटल एसोसिएशन, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन ने की प्रेसवार्ता-सिर्फ शाम पांच से रात नौ बजे तक ही मालरोड पर वाहनों की एंट्री बंद हैI
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मसूरी में बाहरी गाड़ियों की एंट्री बंद की खबर वायरल होने पर होटल स्वामियों ने आक्रोश जताया है। होटल मालिकों का कहना है कि गलत खबर वायरल होने से कई पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग रद्द कर दी है। इससे होटल स्वामियों को काफी नुकसान हुआ है।

कुलडी स्थित एक होटल प्रेसवार्ता के दौरान मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मसूरी में बाहरी गाड़ियों की एंट्री बंद की सूचना भ्रामक है।
विज्ञापन




संजय अग्रवाल ने कहा कि मसूरी में प्रशासन ने सिर्फ पूर्व की भांति मालरोड के दो किलोमीटर क्षेत्र को शाम पांच से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित किया है। जिससे पैदल पर्यटक मालरोड पर आसानी से घूम सके। उन्होंने कहा कि मसूरी में बाहरी वाहनों की एंट्री पर प्रशासन ने किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई है। इस अवसर पर शैलेंद्र कर्णवाल, राजकुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Iबर्फबारी नहीं होने से हुआ नुकसानI

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि प्रमुख पर्यटक स्थल मसूरी, नैनीताल, चोपता, औली, मुक्तेशर, धनौल्टी सहित कई पर्यटक स्थलों में बर्फबारी नही होने से उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें