फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफए प्रतियोगिता की अलग-अलग स्पर्धाओं में द सेपियंस स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते हैं। बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज में सात से नौ अक्तूबर तक हुई थी। कराटे प्रतियोगिता में भूमिका थापा व अमन परी ने स्वर्ण पदक जीते। जबकि तनवी पंवार, साक्षी राणा, आबिष बिक्टा, कार्तिक कुमार, गुरजोत, अबू दुराब ने रजत पदक व कार्तिक कुमार, अली जावेद ने कांस्य पदक जीते। जेवलिन-अंडर-18 में तृषा तोमर ने स्वर्ण, शाटपुट अंडर-16 में वंशिका तोमर ने स्वर्ण, रिले रेस अंडर-16 में स्नेहा, निहारिका ठाकुर, श्रेया रावत, माही तोमर ने स्वर्ण, रिले रेस अंडर-18 में समीर, अनुज, आदित्य चौहान, योगेश रावत ने रजत पदक, चक्का फेंक में वंशिका तोमर ने रजत पदक, दो सौ मीटर दौड़ में स्नेहा बुटेला ने रजत पदक, तीन सौ मीटर दौड़ में आराध्या तोमर ने रजत पदक, लंबी कूद में अभय रावत ने रजत पदक जीते। सम्मान पाने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, प्रशिक्षक भगत सिंह राय, सतीश चौहान, संजय चौहान, रीना राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें