फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौ महीने से नहीं मिला मानदेय, बढ़ रहा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी खंड में सेवारत संविदा कर्मचारियों को पिछले नौ माह से मानदेय नहीं मिला है। जिसके चलते संविदा कर्मियों में रोष बढ़ रहा है। कर्मियों ने विभाग से रुके मानदेय का भुगतान करने की मांग भी की है। कालसी अस्थाई खंड में संविदाकर्मी पिछले नौ महीने से बिना मानदेय के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संविदा कर्मचारी सुरेंद्र रावत, अजय ठाकुर, नीरज, अंकुल चौहान ने बताया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। भुगतान नहीं होने के बावजूद भी वह अपनी नियमित सेवाएं देते चले आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से उनका भुगतान कराए जाने की मांग की है। उधर, लोनिवि कालसी के अधिशासी अभियंता रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि मानदेय देने के लिए पैसा विभाग को प्राप्त हो गया है। इस संबंध में चल रही आवश्यक कागजी कार्रवाई के पूरा होते ही मानदेय खातों में डलवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें