अनुदान योजना में आठ गांव हैं सूचीबद्ध
उर्गम घाटी में पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही योग ध्यान बदरी, फ्यूंलानारायण और वंशीनारायण तीर्थस्थलों के साथ ही रुद्रनाथ ट्रेक और भनाई बुग्याल ट्रेक हैं। वर्षभर यहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है। राजेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों से वंशीनारायण, फ्यूंलानारायण और भनाई बुग्याल ट्रेक पर रेन शेल्टर निर्माण के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से 97.28 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना के अंतर्गत उनके प्रयासों से उर्गम घाटी के आठ गांवों को सूचीबद्ध किया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार, सभी से की जा रही है पूछताछ
प्रभारी मंत्री ने राजेंद्र सिंह को किया सम्मानित
जिला भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देवग्राम के पर्यटन व्यवसायी राजेंद्र सिंह नेगी के पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया। शनिवार को प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सभागार में उन्हें प्रशस्तिपत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।