फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan 2023: उत्तराखंड के कई इलाकों में सोमवार को हुआ होलिका दहन, एक-दूसरे को लगाया रंग

Mon, 06 Mar 2023 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/ हल्द्वानी

सार

दिन भर होली खेलने के बाद पर्वतीय अंचल समेत हल्द्वानी में उत्थान मंच समेत कई जगह सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन के बाद शाम 6.41 से 8.45 मिनट के बीच होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में होली पर बने असमंजस को लेकर कई इलाकों में सोमवार को होलिका दहन किया गया। विकासनगर में होली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर के रामलीला ग्राउंड में होलिका पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशी मनाई।

विज्ञापन


Holika Dahan 2023: मंगलवार को दो घंटे 27 मिनट रहेगा होलिका दहन का समय, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

हालांकि, होलिका पूजन दुलहंडी के एक दिन पहले होता है लेकिन नगर में सोमवार को ही होलिका पूजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूजा के बाद एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की विधिवत शुरुआत की। पं. सुनील पैन्यूली ने बताया कि सोमवार की शाम साढ़े सात बजे से लेकर आठ बजे तक होलिका दहन का उपयुक्त समय था। उन्होंने यह भी बताया कि फाग या दुलहंडी का पर्व व्यावहारिक आधार पर बुधवार को ही मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे पहाड़ में सोमवार को हुआ होलिका दहन

दिन भर होली खेलने के बाद पर्वतीय अंचल समेत हल्द्वानी में उत्थान मंच समेत कई जगह सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजन के बाद शाम 6.41 से 8.45 मिनट के बीच होलिका दहन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और होली गायन किया। वहीं, हल्द्वानी में मुख्य होलिका दहन पूजन सात मार्च की शाम सात बजे होली मैदान और पटेल चौक में होगा।

ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्णमासी होने के कारण कुछ जगहों पर सोमवार और कुछ जगहों पर मंगलवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को होलिका दहन का मुहूर्त शाम छह बजे से 7.10 मिनट तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें