I
IIअखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की ओर से होली मिलन व कवि सम्मेलन का आयोजन 21 मार्च को किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम व भगवान परशुराम चौक पर परशुराम की प्रतिमा व प्रतीक चिह्न लगाए जाएंगे। इस संबंध में रविवार को अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से एक सभा का आयोजन होटल एलीट पटेल नगर में किया गया। इस दौरान समिति के संरक्षक पवन शर्मा, लालचंद शर्मा, अमृता शर्मा, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, महासचिव डॉ. अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून अध्यक्ष अनुराग गौड मौजूद रहे।I