फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में उत्पन्न होती है बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। भाजपा युवा मोर्चा ने आईटीआई कॉलेज विकासनगर में एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव का विजन देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी सुविधा के लिए बहुत ही आवश्यक है। बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्यों में हर साल कोई न कोई चुनाव चलता रहता है। इसके चलते विकास कार्य बाधित होते हैं। सुरक्षाबलों और प्रशासन की मशीनरी पर दबाव रहता है। वहीं हर साल चुनाव होने से जनता भी परेशान रहती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से सरकारी संसाधनों पर दबाव कम होगा। इस मौके पर सुमित टोंक, गौरव तोमर, आकाश कुमार, नरेश कुमार, सुधांशु तोमर, प्रशांत नेगी, आर्यन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें