विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एसआरटी परिसर टिहरी, बीजीआर परिसर पौड़ी और बिड़ला परिसर श्रीनगर में पीजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों में पीजी में प्रवेश के लिए आज (एक अक्तूबर) से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो रहे हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अक्तूबर रखी गई है। गत सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-पीजी (विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर) के नतीजे घोषित किए थे। नतीजे घोषित होने के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एसआरटी परिसर टिहरी, बीजीआर परिसर पौड़ी और बिड़ला परिसर श्रीनगर में पीजी के लिए प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया की तारीख पंजीकरण के बाद निर्धारित की जाएगी।
एमए/एमएससी/एमपीएड/एमसीए/एमएसडब्लू/एलएलबी/एलएलएम/एमबीए/एमबीए-टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट/डीएएसपीएसएम/ एडीपीजी डिप्लोमा एनवायरमेंट/पीजी डिप्लोमा इन एनवायरमेंट मैनेजमेंट/पीजी डिप्लोमा टूर एंड होटलरिंग के प्रथम सेमेस्टर में एक अक्तूबर से प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।