सहसपुर थाना पुलिस ने संरक्षित पशु कटान के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सहसपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर खुशहालपुर निवासी मुंतजिर पर संरक्षित पशु कटान के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय के समक्ष किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।