पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विवाद की वजह महिला से जुड़ी है। हिस्ट्रीशीटर आरोपियों के क्षेत्र की एक महिला पर बुरी नीयत रखता था। इसलिए इसका वहां आना जाना था। महिला के परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की कोशिश भी की थी लेकिन वह नही माना।
झोपड़ियों को फूंकने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश
हिस्ट्रीशीटर रोहित को गंगा में फेंकने के आरोपियों की झुग्गी झोपड़ियों को आग के हवाले करने के आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। सामने आया है कि एक अन्य हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया की अगुवाई में आग लगाई गई थी। पुलिस ने अमित के घर छापा मारा था, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। झोपड़ियों में आग लगने के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।