फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गणित के प्रश्नपत्र में आ गए इतिहास व लॉ के प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर में बीएससी छठवें सेमेस्टर गणित के प्रश्नपत्र में इतिहास व लॉ के प्रश्न आने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने हर्जाना देने या प्रमोट करने की मांग की। इस दौरान उनकी परीक्षा नियंत्रक से तीखी बहस भी हुई। वहीं विवि प्रशासन ने बीएससी छठवें सेमस्टर गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा को रद्द करते हुए अब 10 अगस्त को दोबारा कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ सचिव सम्राट राणा ने बताया कि बीएससी के छठवें सेमेस्टर के छात्रों का गणित का प्रश्नपत्र था। दस केंद्रों पर करीब 900 छात्र परीक्षा देने के लिए बैठे लेकिन कक्ष निरीक्षक ने प्रश्नपत्र का लिफाफा खोलकर बताया कि प्रश्नपत्र गलत आया है। इसलिए सभी छात्र हॉल से बाहर चले जाएं। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं विषम परिस्थितियों के बावजूद परीक्षा देने आए लेकिन हाॅल में पता चलता है कि पेपर में कुछ ओर ही आया है। छात्रनेता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक की छात्रों के भविष्य के प्रति उदासीनता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि छात्र सुबह 8 बजे से आंदोलित हैं, लेकिन परीक्षा नियंत्रक साढ़े 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे। छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं रोहित करासी चोपता, लोकेश देवराड़ी ग्वालदम, संजय सिंह मलारी गांव से परीक्षा देने पहुंचे थे। छात्रों ने बताया कि जगह-जगह सड़कें बंद होने के बाद भी वे पहुंचे लेकिन परीक्षा रद्द होने से उन्हें समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों में मयंक कांडपाल, नीरज पंचौली, अनुज कंडारी, मानस कगडियाल, अभिषेक श्रीयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




- बीएससी छठवें सेमेस्टर गणित प्रश्नपत्र में प्रिटिंग एरर के चलते लॉ के प्रश्न आ गए थे। प्रश्नपत्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा नए सिरे से 10 अगस्त को शाम 3 से 5 बजे की पाली में कराया जाएगा। लॉ का प्रश्नपत्र 31 जुलाई को पेपर के दूसरे सेट से होगी। प्रकरण की जांच के लिए डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जो 10 दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। -एचएम आजाद, परीक्षा नियंत्रक गढ़वाल विवि श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें