फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad : हिन्दू संगठनों ने आरोपी का जुलूस निकालकर की धुनाई, पुलिस में तहरीर

Mon, 12 Jun 2023 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

इस मारपीट में युवक के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
लव जिहाद पर रोष... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट में हिन्दू संगठनों ने लव जिहाद को लेकर एक युवक पर आरोप लगाते हुए उसका जौलीग्रांट हिमालयन चौक से जुलूस निकाला और जमकर धुनाई कर दी। इस मारपीट में युवक के कपड़े भी फट गए।

विज्ञापन


एक विशेष धर्म से जुड़े युवक पर आरोप लगाया गया कि युवक ने लव जिहाद कर एक  मेडिकल की हिन्दू छात्रा की अश्लील फोटो आदि ली हैं और अब वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी का जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मुख्य मार्ग पर मारपीट करते हुए जुलूस निकाला गया जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने जाकर युवक को पुलिस को सौप दिया। 

उसके बाद धर्म विशेष के कुछ युवक भी वहां आ गए और हिन्दू संगठन के लोगो पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है। दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है। डोईवाला कोतवाली में हिन्दू संगठन के लोगों ने खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन


थाने में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। हिन्दू संगठन के लोगों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल राजेश साह ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक मिस्सर वाला का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें