मसूरी के भगत सिंह चौक पर एक आउटलेट को बंद कराने पहुंचे बजरंग दल ,करणी सेना कार्यक्रता --संवाद
- बांग्लादेश के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर एक आउटलेट को कराया बंद
मसूरी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध बजरंग दल और करणी सेना ने जमकर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर एक आउटलेट को बंद करा दिया। मंगलवार को भगत सिंह चौक पर बजरंग दल, करणी सेना और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। मसूरी बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में वहां के मुखिया की शह पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। वहां कट्टरपंथियों की सरकार है, जिनकी मानसिकता जेहादी है। आज देश के तथाकथित सेकुलर लोगों के मुंह बंद हैं। किसी ने भी दीपू चंद्र दास की हत्या पर मुंह नहीं खोला। उन्होंने कहा कि हिंदू लोग जागरूक होकर जेहादियों के खिलाफ मोर्चा खोलें। करणी सेना के अध्यक्ष मंजीत सिंह रौछेला ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। एमपीजी काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बंद नहीं हुआ तो भारी विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर आदर्श शर्मा, प्रवेश राणा, अमित कुमार, सागर, विशाल, रितेश, अरुण, आशीष पंवार, रोहित, राहुल, शैलेंद्र, दीपक, अनिल, विकास रावत आदि मौजूद रहे।
मसूरी के भगत सिंह चौक पर एक आउटलेट को बंद कराने पहुंचे बजरंग दल ,करणी सेना कार्यक्रता --संवाद