फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुस्लिम व्यक्ति के पूजा का सामान बेचने पर भड़के हिंदू संगठन, दुकान कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर पहचान छिपाकर पूजा का सामान बेचने का आरोप लगाते हुए रुद्र सेना, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने जबरन मुस्लिम व्यक्ति की दुकान भी बंद करा दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी को हिरासत में लेकर दुकान को खुलवाया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्र सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश उत्तराखंडी के नेतृत्व में कालसी बाजार में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि डेयरी फार्म की दुकान एक महिला के नाम आवंटित है। महिला ने नियम विरुद्ध दुकान को करीब चार माह पहले मुस्लिम व्यक्ति को किराये पर दे दिया। यहां यह व्यक्ति परचून की दुकान चला रहा है। आरोप लगाया कि यह व्यक्ति अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर पूजा का सामान भी बेच रहा है, जिससे हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बाजार में मांस की दुकान भी धार्मिक पहचान छिपाकर संचालित की जा रही हैं। चेतावनी दी कि ऐसी दुकानें किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दी जाएंगी। यदि सात दिन के भीतर डेयरी प्रबंधन उक्त दुकान का आवंटन निरस्त नहीं करता है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। उधर, हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन



किसी को माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। राकेश उत्तराखंडी को हिदायत देकर रिहा कर दिया है। इस संबंध में डेयरी प्रबंधन से भी वार्ता की गई है। प्रबंधन को दुकान से संबंधित विवाद निपटाने को कहा गया है। बिना किसी सरकारी आदेश के किसी की दुकान बंद कराना गैर कानूनी है। दुकान को खुलवा दिया गया है। - रविंद्र नेगी, थानाध्यक्ष कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें